Sunday 27 March 2011

२६ मार्च महादेवी वर्मा के जन्म दिवस पर विशेष

२६ मार्च महादेवी वर्मा के जन्म दिवस पर विशेष

आधुनिक युग की मीरा कहलाने वाली तथा हिंदी की सशक्त कवयित्रियों व छायावाद के प्रमुख चार स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा ने, संख्या की दृष्टि से, सबसे कम कविताएँ लिखी हैं। किन्तु, इनकी कविताओं की गुणवत्ता ने विदेशी साहित्यालोचकों तक का ध्यान आकृष्ट किया है। इटली की हिन्दी विदुषी फ्रांचेस्का ओर्सिना (Francesca Orsini)ने महादेवी को एक 'Reticent Autibiographer' करार देते हुए महादेवी के व्यक्तिव के तीन पहलुओं पर प्रकाश डाला है। महादेवी के व्यक्तित्व का एक पहलू है,जो उनकी कविताओं में 'कवि-कल्पित व्यक्तित्व' (Poetic Presona)के रूप में व्यक्त हुआ है। दूसरा पहलू उनके 'विचारक व्यक्तित्व' का है, जो उनके चिन्तन-प्रधान साहित्यक निबंधों में व्यक्त हुआ है और तीसरा पहलू है, उनके करुणापूर्ण एवं सहानुभूति-स्नात व्यक्तित्व का, जो वाणी, लेखनी और कर्म से वंचितों के प्रति तथा नरेतर जगत के प्रणियों के प्रति ममतापूर्वक सक्रिय था।
वेदना और करुणा महादेवी वर्मा के गीतों की मुख्य प्रवृत्ति रही। असीम दु:ख के भाव में से ही महादेवी वर्मा के गीतों का उदय और अन्त दोनों होता है। आज उन्ही को याद करते हुए, उनको सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उन्ही की प्रसिद्द तीन कविताएँ आपके समक्ष प्रस्तुत है....



कौन तुम मेरे हृदय में
कौन मेरी कसक में नित
मधुरता भरता अलिक्षत?
कौन प्यासे लोचनों में
घुमड़ घिर झरता अपिरिचत?

स्वणर् स्वप्नों का चितेरा
नींद के सूने निलय में!
कौन तुम मेरे हृदय में?

अनुसरण निश्वास मेरे
कर रहे किसका निरन्तर?

चूमने पदिचन्ह किसके
लौटते यह श्वास फिर फिर ?

कौन बन्दी कर मुझे अब
बँध गया अपनी विजय मे?
कौन तुम मेरे हृदय में?

एक करुण अभाव चिर -
तृप्ति का संसार संचित,
एक लघु क्षण दे रहा
निवार्ण के वरदान शत-शत;
पा लिया मैंने किसे इस
वेदना के मधुर बय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

गूंजता उर में न जाने
दर के संगीतू-सा क्या!
आज खो निज को मुझे
खोया मिला विपरीत-सा क्या!
क्या नहा आई विरह-निशि
मिलन-मधिदन के उदय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

तिमिर-पारावार में
आलोक-प्रतिमा है अकिम्पत;
आज ज्वाला से बरसता
क्यों मधुर घनसार सुरिभत?
सुन रही हँ एकू ही
झंकार जीवन में, प्रलय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?

मूक सुख-दख कर रहे
मेरा नया श्रृंगार-सा क्या?
झूम गिवर्त स्वर्ग देता -
नत धरा को प्यार-सा क्या?

आज पुलिकत सष्टि क्या
करने चली अभिसार लय में?
कौन तुम मेरे हृदय में?
***

मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!

मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल
प्रियतम का पथ आलोकित कर!

सौरभ फैला विपुल धूप बन
मृदुल मोम-सा घुल रे, मृदु-तन!
दे प्रकाश का सिन्धु अपरिमित,
तेरे जीवन का अणु गल-गल
पुलक-पुलक मेरे दीपक जल!

तारे शीतल कोमल नूतन
माँग रहे तुझसे ज्वाला कण;
विश्व-शलभ सिर धुन कहता मैं
हाय, न जल पाया तुझमें मिल!
सिहर-सिहर मेरे दीपक जल!

जलते नभ में देख असंख्यक
स्नेह-हीन नित कितने दीपक
जलमय सागर का उर जलता;
विद्युत ले घिरता है बादल!
विहँस-विहँस मेरे दीपक जल!

द्रुम के अंग हरित कोमलतम
ज्वाला को करते हृदयंगम
वसुधा के जड़ अन्तर में भी
बन्दी है तापों की हलचल;
बिखर-बिखर मेरे दीपक जल!

मेरे निस्वासों से द्रुततर,
सुभग न तू बुझने का भय कर।
मैं अंचल की ओट किये हूँ!
अपनी मृदु पलकों से चंचल
सहज-सहज मेरे दीपक जल!

सीमा ही लघुता का बन्धन
है अनादि तू मत घड़ियाँ गिन
मैं दृग के अक्षय कोषों से-
तुझमें भरती हूँ आँसू-जल!
सहज-सहज मेरे दीपक जल!

तुम असीम तेरा प्रकाश चिर
खेलेंगे नव खेल निरन्तर,
तम के अणु-अणु में विद्युत-सा
अमिट चित्र अंकित करता चल,
सरल-सरल मेरे दीपक जल!

तू जल-जल जितना होता क्षय;
यह समीप आता छलनामय;
मधुर मिलन में मिट जाना तू
उसकी उज्जवल स्मित में घुल खिल!
मदिर-मदिर मेरे दीपक जल!
प्रियतम का पथ आलोकित कर!
***

मैं नीर भरी दुःख की बदली

मैं नीर भरी दुःख की बदली
मैं नीर भरी दुःख की बदली !
स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,
क्रंदन में आहत विश्व हँसा,
नयनो में दीपक से जलते,
पलकों में निर्झनी मचली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

मेरा पग पग संगीत भरा,
श्वांसों में स्वप्न पराग झरा,
नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
छाया में मलय बयार पली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

मैं क्षितिज भृकुटी पर घिर धूमिल,
चिंता का भर बनी अविरल,
रज कण पर जल कण हो बरसी,
नव जीवन अंकुर बन निकली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

पथ न मलिन करते आना
पद चिन्ह न दे जाते आना
सुधि मेरे आगम की जग में
सुख की सिहरन हो अंत खिली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

विस्तृत नभ का कोई कोना
मेरा न कभी अपना होना
परिचय इतना इतिहास यही
उमटी कल थी मिट आज चली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली

Wednesday 23 March 2011

कुछ बातें-2

कुछ बातें-२
                                       राधा कृष्णन ए.टी
                                    9581598715

मेरे प्रिय साथी

तू ही मेरा लोभ

तू ही मेरी छाया

तू ही मेरी पीड़ा

तू ही मेरी चिंता

तू ही मेरा अपराध बोध

तू ही मेरी आशा - निराशा

तू ही मेरी हताशा

तू ही मेरा अकेलापन

तू ही मेरी ऊब

मेरे प्रिय "दुःख"

आप जाना नहीं दूर

मेरा प्रिय मित्र

इसलिए मैं सन्यासी

नहीं तो मैं अहंकारी !!!

Tuesday 22 March 2011

तेलुगु कविता : జీవన స్రవంతి

तेलुगु कविता : జీవన స్రవంతి 

                                 (స్రవంతి మాస పత్రిక నుండి గ్రహించబడినది ) 

                              సహా సంపాదకులు : శ్రీమతి .డాక్టర్.నీరజ గారు ...    

ప్రభాత తుషారంలో తడిచిన గులాబీ మొగ్గ
వికసించక మానుతుందా ?
నేలకోరుగుతానేమోనని అరటి చెట్టు
గెలవేయక మానుతుందా ?

వట్టి పోతానేమోనని మేఘమాల
వర్షించక మానుతుందా ?
చెదిరి పోతానేమోనని నా స్వప్న స్వరూపం
రూపాంతరం చెందక మానుతుందా ?

అతిధి స్వికరించనంత మాత్రాన
అమృతం విషంగా మరేన ?
ఎవ్వరు వాడనంత మాత్రాన , గుర్తించనంత మాత్రాన
మాణిక్యం మసి బొగ్గై పోతుందా ?

వెల వత్సరాలు భుగర్భంలో కూరుకుపాయి ఉన్నా
రాట్నం రాయిగా మారేన
ధగ ధగ లాడే పలుగు రాల్లయిన
రత్నలుగా మారేన ?

జీవన క్షేత్రం లో అహర్నిశలు ఏదో వెతుకుతూ
క్షణానికో నడక నడిచే జీవన స్రవంతి లో
మనో భావాలు ముఖ పద్మంపై
నీడలై నర్తించవా ?

అంధకార భందురమైన ఈ గహనంలో
స్వర్గ సౌఖ్యల మార్గం చూపుతామంటూ
నరక భయాలను రెచ్చగొట్టి బతికే
పరన్ను భుక్కులు అందినంత వరకు ప్రజల్ని దోచు కొంటున్నారు .

మతాలు , ఆచారాలు , వేదాలు , వేడంతాలని
దైవం పేరుతొ దగా చేసే
కుక్షింభర విష కీటకాలు
మానవ జీవితాన్ని తొలిచి డొల్ల చేస్తున్నాయి .

జిగేలు మంటూ , మరు క్షణం ఆరిపోయే మతాబులను చూసి
చంద్రుడో , సూర్యుడో అని భ్రమ పడుతూ
చీకటి ఊబిలో కూరుకు పోతున్న
ఈ ఆశిష జన వాహిని కి వెలుగు చూపించడం సాధ్యమా ?????

Monday 21 March 2011

कुछ बातें

कुछ बातें
                                                                    राधाकृष्णन ए.टी ....
                                  9581598715.



गांधीजी मेरा आदर्श रहा,

गांधी संस्था  में नौकरी मिला,

सब लोग है यहाँ गांधीवादी

सब कुछ चलता गांधी द्वारा !!!!!!

Wednesday 16 March 2011

प्यार और प्यास

       प्यार और प्यास
                                                 राधा कृष्णन ए .टी
                                                बी. एड (LECTURER),
                                             दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा ;
                                            हैदराबाद ।।

मैं भूखा हूँ मैं प्यासा हूँ 
आप न देना भोजन-पानी ।
देना चाहे तो आप देना 
एक किताब भूख मिटाने ।।

             इससे मेरा भूख मिटाऊँ
             इससे मेरा प्यास बुझाऊँ ।
             प्यार न मिला मुझे कहीं से
            माता -पिता बहन नहीं था ।।


लेकिन मिला भारत देश
माँ जैसे पाला-पोसा
मार्ग दर्शक कोई नहीं था
मात्रु -भाषा ने राह दिखाया ।। 

            मलीनस्त जगह में मेरा
            बाल्य,कौमार, यव्वन बीता ।
            इसीलिये किसी ने मेरा 
            पास न आया दोस्ती करने ।।

अपने दुःख की सीमा नहीं था
व्याकुल चिंता घेर लिया था
इसी वकत उसने मुझे बुलाया 
मुझे समझा ,दिलासा दिया 
गले लगाकर आँसू पोझा  ।।

           संतोष के वास्ते अपने आँखें
          फिर-फिर आँसू से भरा
           उसने मेरे छाती पर अपने
          मुह छिपाकर सोने लगा ।।

जाग रहा था मैं, क्योंकि 
किसी प्रकार का विघ्न न डालें ।
मैं सोया तो उसने आया 
अपने साथ खुशी से खेला ।। 

          अपने मन का दुःख हटाया 
          अपने दिल की राह दिखाया ।
          उसे पूरी समझ न पाया 
          फिर भी मेरे साथ रहा ।


लेकिन ओ जानसे प्यारा
कौन है ओ ? जानते हो आप ?
वह है मेरा जीवन साथी
वह है मेरा जीवन साँस ।।
वह है मेरा दिल का आनंत
जानते क्या आप ? कौन है ओ ?
मेरी बहन "हिंदी" प्यारी ।।



Sunday 13 March 2011

मृत्यु शैय्‍या

मृत्यु शैय्‍या







"मृतं शरीरमृत्युज्य काष्‍ठलोष्‍ठसमं क्षितौ।

विमुखाः बान्धवाःयान्ति धर्मस्तमनुगच्छति॥" (मनुस्मृति, 4/243)


(मृतक के शरीर को बेकार लकड़ी अथवा मिट्टी के ढेले के समान ही निरर्थक समझकर धरती पर छोड़कर (गाड़ अथवा जलाकर) बंधु-बांधव वापस लौट जाते हैं। उस समय धर्म ही जीव का साथ निभाता है, वही उसका अनुगमन करता है।)

मनुष्‍य इस संसार में अकेला ही पैदा होता है और अकेला ही संसार से विदा लेता है। जन्म और मृत्यु का यह चक्र निरंतर चलता ही रहता है। अनंत काबरा (1960) ने अपनी पुस्तक ‘मृत्यु शैया’ (कविता संग्रह; 2010) में जीवन की त्रासदी अर्थात मृत्यु के विभिन्न रूपों को उजागर किया है। इस रचना के उद्‍देश्य को स्पष्‍ट करते हुए स्वयं कवि ने कहा है कि "जीवन के साथ मृत्यु का पथ अभी जुड़ा है।... कब कोई कौन से काल में काल का ग्रास बन जाए यही समझाने की एक सहज कोशिश के अतिरिक्‍त कुछ नहीं । हर हालातों में बिछी हर कदम पर सजी मृत्यु शैय्या प्रायश्‍चित का भी अवसर दे, इस पर संशय की परतें चढ़ी हुई हैं। इन्हीं परतों को खोलना, आशंकाओं को गिनना इन कविताओं का नैतिक धर्म है जो मानवता के मापदंड़ों पर अपने शिलालेखों को गिनती हुई मिलती हैं। ...जीवन की त्रासदी का यह सत्य अब तक आँख मिचौली खेल यहाँ-वहाँ छिपता रहा। उसे पकड़कर कान मरोड़कर आपके सम्मुख रख रहा हूँ।" (भूमिका)।


भारतीय संस्कृति के अनुसार यह कहा जाता है कि मानव शरीर कर्मों के फल से प्राप्‍त होता है। मनुष्‍य को भगवान ने विवेक की शक्‍ति दी है, सोचने-समझने की शक्‍ति प्रदान की है। इसीलिए मनुष्‍य पशु से भिन्न है। उसके जीवन में वस्तुतः तीन अवस्थाएँ हैं - बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था। कवि ने अपने कविता संग्रह में इन तीनों अवस्थाओं में घटित होनेवाली घटनाओं को उजागर करने के साथ साथ मृत्यु के विभिन्न रूपों अर्थात आकस्मिक मृत्यु, संदेहात्मक मृत्यु, दुर्घटनाग्रस्त मौत, प्राकृतिक मृत्यु और मृत्युबोध आदि को रेखांकित किया है। इतना ही नहीं इन कविताओं में परंपरा और आधुनिकता का द्वन्द्व भी विद्‍यमान है। कवि ने जीवन में व्याप्‍त अनेकानेक समस्याओं जैसे कन्या भ्रूण हत्या, विधवा समस्या,वृद्धावस्था की समस्या, रोगी की मानसिकता, प्रसव पीड़ा आदि को भी उकेरा है।


आज के जीवन में संत्रास और भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आधुनिक मानव अपनों से तथा अपने आप से भी इतना दूर होता जा रहा है कि आत्मीयता और संवेदशीलता छटपटाने लगी है। आज मानव मन को मृत्यु का सत्य स्फष्‍ट हो गया है। इसके हृदय में मुत्युबोध की भावना व्याप्‍त हो गई है - "घुटन और बौखलाहट की खीझ के बीच/ जीवन के घुप्प अंधेरे में/ राहों को तलाशने/ केवल शेष संभावनाओं की प्रतीक्षा में/ मृत्यु आकर नोंच ले/ मेरी सांसों को/ एक ही झटके में/ और लूट ले देह की क्रिया को/ और ले चले/ इस प्रयाण से महाप्रयाण की ओर" (पृ.2)


मनुष्य जब मृत्यु का साक्षात्‌ दर्शन कर लेता है तब वह मृत्यु के विषय में सोचता-विचारता है। कवि का कथन है कि जन्म और मृत्यु जन्म जन्मांतरों से एक दूसरे से बँधे हैं - "जहाँ जीवन का वर/ मृत्यु की वधू बन/ जन्म ज्न्मांत्रों से/ एक दूजे के लिए/ हमेशा नए रूपों में ब्याही है।" (पृ.175)।

मानव जीवन क्षणभंगुर है। इसलिए कवि कहता है कि "एक झटके में टूटता जीवन/ समय की चक्कियों में पीस/ जीवन पर कोल्हू के बैल की तरह/ धानी के चक्कर काटता रहा।" (पृ.24)
वे यह भी कहते हैं कि "जीवन के बीज से/ मृत्यु के पुष्‍प तक की यात्रा/ कई अवरोधों को पार करती है/ इसी जीवन की सुगंध को/ कहाँ-कहाँ तक फैलाओगे/ यह हम पर निर्भर है।" (पृ.84)।


मृत्यु कब, कहाँ, कैसे, क्यों और किस तरह होती है यह कहना कठिन है। जिस तरह छिपकली कीट को पलक झपकते ही अपना आहार बना लेती है, उसी तरह एक ही क्षण में मनुष्‍य मौत के मुँह में जा सकता है - "भविष्य से मुँह चुरा/ बैठते हैं दीवार पर/ ललचाई छिपकली/ लिपलिपाती जुबान से/ धीरे-धीरे/ दबे पाँवों से/ जकड़ लेती है/ उस कीड को - उस कीट को/ पलक झपकते ही/ अपने आहार के लिए/ काल का ग्रास बना/ निगल लेती है/ एक ही क्षण में / और अनसोच भविष्‍य/ एक झटके में तोड़ता है दम/ उसके पैर की मृत्यु शैय्या पर।" (पृ.1)

भारतीय मान्यता है कि जन्म लेने के लिए जीव को मरना आवश्‍क है। इसी तथ्य को उजागर करते हुए कवि कहते हैं कि "जन्म लेनेवाले के लिए/ नितांत आवश्‍क है मृत्यु/ मिले वरदान भी/ नहीं शोक पाए हैं जीवन को/ हिरण्यकश्यप हो या भस्मासुर/ राम कृष्‍ण भी आकर लौट गए/ यह जीवन का शास्वत सत्य है।" (पृ.99)।

गीता में भी कहा गया है कि ‘देह से तादात्म्य मानने से ही मनुष्‍य अपने को मरनेवाला समझता है। देह के संबंध से होनेवाले संपूर्ण दुःखों में सबसे बड़ा दुःख मृत्यु ही माना गया है। अतः कवि कहता है कि "मृत्यु शैय्या पर लेटा असहाय शरीर/ निरीह आँखों के भाव लिए/ भीतर से काँपते हुए/ औरों की अनदेखी से/ दी हुई प्रताड़नाओं से/ पीड़ा के आभास में लिपट/ जलाता है।" (पृ.145)

कहा जाता है कि चिंता चिता के समान है। चिंताग्रस्त व्यक्‍ति को चिता की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि वह चिंता की आग में ही झुलस जाता है - "जीवित शरीर की/ जीवित भावनाएँ बहुत पहले ही/ घोषित कर चुकी है अपनी मृत्यु की/ अब जो जलता है रह-रहकर/ वह चिंता का शरीर/ चिता के लिए नहीं तरसता।" (पृ.145)।

आधुनिक परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन संकटपूर्ण बन गया है। ऐसी स्थिति में जहाँ मृत्यु की नंगी तलवार सिर पर लटकती दिखाई देती है, वहाँ जीवित रहने की आकांक्षा भी बलवती हो उठती है - "मरणासन्न देह की मृत्यु शैय्या/ प्रेम का दुलार पाते ही/ जिजीविषा को जागृत करती है/ और कष्‍टी देह/ भभकी किरण की लौ बन। जीवन ज्योति जलते हुए/ कुछ पलों के लिए ही सही/ मृत्यु के अंधेरों को/ धैर्य की लाठी से भगाता है।" (पृ.12)।


पहले ही इस बात की ओर संकेत किया जा चुका है कि इस कविता संग्रह में मृत्युबोध और मृत्यु के विविध रूपों के साथ साथ कवि ने कन्या भ्रूण हत्या और वृद्धावस्था की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्‍ट किया है।

यह सर्वविदित है कि कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है लेकिन कुछ लोग गर्भस्त अथवा नवजात बालिका का जीवन इसलिए मिटा देते हैं कि वह एक लड़की है
गर्भपात निरीह असहाय प्राणी की बर्बर हत्या की करुण कहानी है और सामाजिक पतन की चरम सीमा का द्‍योतक भी है। इसकी ओर संकेत करते हुए कवि कहते हैं कि "गर्भ में पलता शिशु/ अपने मूल अस्तित्व अंड को छोड़ता हुआ/ आंवल में लिपट कर जकड़ा/ सांसों को लेता और छोड़ता हुआ/ सृष्‍टि के रहस्य को जानने आतुर/प्रयास में/ अपने अस्तित्व को भूल/ जब मारा जाता है/ गर्भ के भीतर/ जीवन रक्षकों के द्वारा।" (पृ.6)


आधुनिक परिप्रेक्ष्य में सिर्फ प्रेम की परिभाषा ही नहीं बल्कि ममत्व की परिभाषा भी बदल गई है। कवि कहता है कि "माँ शब्द/ ममत्व की रक्षा करने के बाद भी नीलाम होता गया।" (पृ.7)


व्यक्‍ति युवावस्था से वृद्धावस्था में जब कदम रखता है तब उसका शारीरिक बल क्षीण हो जाता है और वह हर तरह से कमजोर हो जाता है। सब लोग उसे अनुपयोगी और बोझ समझने लगते हैं। अतः वार्धक्‍य में जीवन दूबर लगने लगता है। मृत्यु की इंतजार में वह अतीत की यादों के सहारे दिन काटता रहता है - "बुढ़ापे का थका शरीर/ मृत्यु शैय्या पर उन पलों को गिनता है/ देखता है/ जहाँ उसके अतीत ने/ शौर्यता के पाठ पढ़े/ वृद्धावस्था पर संशय लगाने ।" (पॄ.40)

निःसंदेह अनंत काबरा की इस पुस्तक में जीवन की त्रासदी का साक्षात्‌ दर्शन निहित है।